दिनदहाड़े बाइक सवार ने झपटा मारकर पर्स छीना

आठ हजार रुपए की नकदी व एटीएम कार्ड ले उड़ा

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। टाउन में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने राह चलते व्यक्ति की जेब फाड़कर पर्स छीन लिया। टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामसिंह कॉलोनी, गली नम्बर दो, पंजाबी मोहल्ला, टाउन निवासी नरेश कुमार (50) पुत्र सोहनलाल अरोड़ा ने थाना में रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह 2 मई को अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर सरकारी अस्पताल से सेक्टर नम्बर 3 की ओर जा रहा था। Hanumangarh News

दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही वह अस्पताल के पास आरा वाली गली में पहुंचा, तभी पीछे से एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार आया और अचानक उसकी कुर्ते की जेब पर झपटा मारकर जेब फाड़ दी। पीड़ित के अनुसार उसकी जेब में रखा पर्स आरोपी छीनकर फरार हो गया। पर्स में करीब 8 हजार रुपए नकद, तीन एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पेन तथा कुछ जरूरी कागजात मौजूद थे।

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई नरेश बिश्नोई को सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts