Bikaner Road Accident : भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 2 बच्चों सहित 6 की मौत

Published On

Bikaner Road Accident : बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। गत रात्रि भारतमाला रोड पर जैतपुर टोल के पास एक भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही हरियाणा नंबर की कार ट्रेलर के पीछे से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल बच्ची ने पल्लू अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में दो पुरुष, दो महिला, एक बच्चे व एक बच्ची की मौत होने की पुष्टि की गई है। सभी मृतक पंजाब के मंडी डबवाली के बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर महाजन पुलिस, जिला मजिस्ट्रेट और एसपी मौके पर पहुंचे। Bikaner Road Accident

गुरूवार की रात्रि एक भीषण सड़क हादसा भारतमाला रोड पर जैतपुर टोल और पल्लू के बीच हुआ। कार में सभी 6 लोगों की मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक बीकानेर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त वाहन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। Bikaner Road Accident

Sirsa Sex Ratio : सरसा में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए 59 रेड, 56 एफआईआर!

About The Author

Related Posts