सीबीएसई 12वीं श्रीगुरूसर मोडिया गर्ल्स स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

Published On

गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर)। सीबीएसई द्वारा बारहवी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

जिसमें शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल श्रीगुरुसर मोडिया की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया।

स्कूल की होनहार छात्रा कु. उपहार (कला वर्ग) पुत्री राकेश पूनिया ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर जिलेभर ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन किया।

इस परीक्षा में 12वीं कुल 52 छात्राओं ने भाग लिया।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुश्री नवजोत कौर और प्रधानाचार्या श्रीमती शालू इन्सां, उपप्रधानाचार्या श्रीमती विमला इन्सां ने छात्राओं स्टॉफ और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

वहीं छात्राओं ने इसका श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts