Tributes paid to Gurjant Brar: पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करने 5 एलएनपी पहुंचे मुख्यमंत्री

Published On

Tributes paid to Gurjant Brar: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुरजंट सिंह बराड़ के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिये श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव 5 एलएनपी स्थित बराड़ परिवार के निवास पर पहुंचे। शोक व्यक्त करने के पश्चात मुख्यमंत्री आमजन से भी मिले। Sri Ganganagar News

पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना

बराड़ निवास पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बराड़ के पुत्र बलदेव सिंह बराड़ व पौत्र एवं सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ सहित शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहन संवेदना व्यक्त की और कहा कि पूर्व मंत्री के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उसकी भरपाई असंभव है। पूर्व मंत्री बराड़ को नमन करते हुए उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर मुख्यमंत्री ने परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान केबिनेट मंत्री (कानून) जोगाराम पटेल ने भी बराड़ के चित्र के समक्ष नमन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, जिला प्रमुख श्रीमती कविता रेगर, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, एसपी गौरव यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचंद, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, पूर्व विधायक धर्मेन्द मोची, डॉ. ओ पी महेन्द्रा, पूर्व विधायक संतोष बावरी, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, नगरपरिषद सभापति गगनदीप कौर पाण्डे सहित अन्य मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जयपुर के लिये रवाना हो गये। Sri Ganganagar News

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी और सस्ती हुई, इतनी गिर गई कीमतें!

About The Author

Related Posts