Agnipath Scheme : मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के लिए किया ये बड़ा ऐलान!

Published On

अग्निवीरों को राज्य पुलिस, जेल प्रहरी और वनरक्षक के रूप में मिलेगा आरक्षण : भजनलाल शर्मा : Agnipath Scheme

Agnipath Scheme: अग्निवीरों के लिए मुख्यमंत्री ने की ये बड़ी घोषणा!नई दिल्ली/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के अवसर पर सेना के अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि समर्पण और राष्ट्र भक्ति की भावना से देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले अग्निवीरों के लिए राजस्थान सरकार ने राज्य पुलिस, जेल प्रहरी और वनरक्षक के रूप में आरक्षण का प्रावधान रखा है।शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के इस फैसले से अग्निवीरों को देश की सेवा के बाद प्रदेश में भी काम करने का अवसर प्राप्त होगा। Agnipath Scheme

Bharat Gaurav Tourist Train : अब करें दक्षिण भारत की यात्रा इस स्पेशल ट्रेन से! इंडियन रेलवे इस दिन …

About The Author

Related Posts