मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब

Published On

पूर्व मुख्यमंत्री के पीएसओ की भूमिका पर सभी का ध्यान है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

  • ‘कांग्रेस के लोगों को चश्मा बदलवाना चाहिए ताकि उन्हें राजस्थान का विकास दिखे’

सिरोही (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही में ग्राम उत्थान शिविरों के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में आयोजित हुए पेपरों की ओएमआर शीट में बदलाव हुए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री के घर तक भी जा रही है। Sirohi News

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आइना दिखाते हुए कहा कि उनके पीएसओ की भूमिका क्या थी, इस पर सभी का ध्यान है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लोगों को अपना चश्मा बदलवाना चाहिए, जिससे उन्हें राजस्थान का विकास दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में कई इलाकों में पलायन के पोस्टर लगते थे और लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता था। इस बारे में हमारी केबिनेट ने कल अशांत क्षेत्र कानून लाने का फैसला किया है। कांग्रेस इस बिल से परेशान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है और झूठ का रास्ता अपनाती है। एसआईआर के नाम पर कांग्रेस लोगों को बहकाने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार में लगातार पेपरलीक होते थे। हमारी सरकार में कोई भी पेपरलीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ बोलना होता है लेकिन क्या बोलना है, किसके बारे में बोल रहे हैं, उनको यह पता ही नहीं होता। Sirohi News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जमाना है, जनता किसी भी तरह की चिंता नहीं करे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने जहां भी घोटाले किए हैं और प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया है, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:– CM Nayab Saini: सीएम सैनी ने कुवि में निर्मित सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान का किया उद्घाटन

About The Author

Related Posts