तारानगर में बजी राम-नाम की धुन

Published On

तारानगर (राजस्थान)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र अवतार माह के उपलक्ष्य में तारा नगर में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में आस-पास की साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा लगाकर की। इसके बाद क्रम वाइज कविराजों ने शब्द गाए। नामचर्चा में साध-संगत ने मानवता भलाई कार्यों को तेज गति से करने का संकल्प लिया। उमस भरी गर्मी को देखते हुए सेवादारों ने साध-संगत के लिए पानी की व्यवस्था के इंतजाम जगह-जगह किए हुए थे।

वहीं नामचर्चा पंडाल को रंग-बिरंगी झंडियों और लड़ियों द्वारा भव्य रूप से सजाया गया। इसके साथ ही मार्गों पर स्वागती तोरणद्वार मनमोहक दृश्य पेश करते नजर आए। आपको बता दें कि अवतार माह की खुशी में हर जगह पावन भंडारे मनाए जा रहे हैं और साध-संगत सहृदय भाव मानवता भलाई के कार्य करके मना रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts