चंडीगढ के सरकारी स्कूल में हादसा, मिड-डे मील बनाते समय फटा कुकर

Published On

वर्कर का चेहरा व टांग झुलसी

चंडीगढ़ (एम के शायना)। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेंकेडरी स्कूल में गुरुवार सुबह मिड-डे मील बनाते हुए कुकर फट गया। मिड-डे मील बनाते समय हेड कुक रुप राम को कुकर फटने की आशंका हुई तो उन्होंने दूसरों को बचाने के लिए किचन से कुकर हटाने की कोशिश की। इसी दौरान कुकर फट गया। हादसे में हेड कुक का चेहरा पूरी तरह झुलस गया है। गनीमत है कि कुक की आंखें सुरक्षित हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कुकर फटने के बाद स्कूल स्टाफ की ओर से कुक को सेक्टर-16 अस्पताल में ले जाया गया। वहीं उनके साथ एक और कर्मचारी की टांग भी जल गई है। शिक्षा विभाग के निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि रूप राम पूरी तरह होश में हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

उनके अलावा कोई अन्य हादसे में घायल नहीं हुआ है। एक अन्य कर्मी को फर्स्ट एड दिया गया है, जिसका पैर थोड़ा झुलस गया था। वहीं उन्होंने कहा कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई जा सकती है। आपको बता दें कि इसी सत्र से चंडीगढ़ के स्कूलों में मिड-डे मील तैयार होने लगा है। इससे पहले स्कूलों में मिड-डे मील सप्लाई के लिए सेंट्रलाइज्ड किचन हुआ करते थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts