जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण

Published On

हनुमानगढ़(सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की ओर से प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हरिओम अत्री ने मंगलवार को जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागृह का वातावरण स्वच्छ पाया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था व चिकित्सा सुविधा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धनपत माली भी साथ रहे।

Hanumangarh News

नशीली टेबलेट तस्करी के दोषियों को 12-12 साल का कठोर कारावास

About The Author

Related Posts