पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में श्रीगुरूसरमोड़िया अस्पताल में नि:शुल्क चिकित्सक परामर्श 15 से

Published On

रविवार 16 जनवरी को होगा नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर

गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर) डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 137 मानवता भलाई कार्यों के तहत शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल श्रीगुरूसर मोड़िया में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक हर प्रकार की बीमारियों का अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। वहीं 16 जनवरी रविवार को अस्पताल परिसर में नि:शुल्क नेत्ररोग जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक का होगा। वहीं आंखों में सफेद मोतिया के ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजों के ऑपरेशन भी नि:शुल्क किए जाएंगे। मरीज कोविड-19 गाइडलाइन के तहत मास्क लगाकर ही अस्पताल में आए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts