Free Yoga Camp: ‘करो योग रहो निरोग’ की थीम पर निशुल्क योग शिविर शुरू

Published On

Free Yoga Camp: हनुमानगढ़। टाउन स्थित राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र निशुल्क योग शिविर शुरू किया गया है। ‘करो योग रहो निरोग’ (‘Karo Yog raho Nirog’) की थीम पर आयोजित शिविर में अनुभवी योग शिक्षक शीतल की ओर से बच्चों एवं महिलाओं को सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक योग अभ्यास करवाया जा रहा। राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी डॉ. कुलदीप ने कहा कि इसे आम जनता के लिए एक अच्छी पहल बताते हुए आह्वान किया कि अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निशुल्क योग शिविर में भेजें ताकि बच्चे योग का महत्व समझें और इसे प्रतिदिन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के योगाभ्यास करने से उनका मानसिक-शारीरिक विकास होता है। Hanumangarh News

फिल्टर किए बगैर ट्यूबवैल का खारा पानी सप्लाई करने से आक्रोशित हुए ग्रामीण

About The Author

Related Posts