गांव सलेमगढ़ मसानी में ग्राम रथ अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

ग्राम रथ अभियान के जरिए गांव-गांव पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं

Sarvesh Kumar Picture
Published On

टिब्बी (सच कहूँ/अंकित वधवा)। Tibbi News: राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आगामी ‘ग्राम-2026’ अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है। गुरुवार को यह रथ नाईवाला, 13 सीडीआर, सुरेवाला, चंदूरवाली और पीरकामडिया सहित विभिन्न गांवों में पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अभियान के तहत ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आधुनिक डिजिटल माध्यमों से दी जा रही है। रथ पर लगी अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित वीडियो और संदेश प्रसारित किए गए। वहीं रथ प्रभारी मनीराम मस्ताना की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लोक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं को सरल और रोचक अंदाज में ग्रामीणों तक पहुंचाया।

तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से वैन पर विशेष क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं। ग्रामीण इन क्यूआर कोड को स्कैन कर क्विज प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तथा डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे हैं। इस पहल को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शुक्रवार को यह रथ टिब्बी क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सलेमगढ़ मसानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचा, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में विकास रथ का ग्रामीणों ने स्वागत किया। मौके पर रथ प्रभारी बेअंत सिंह, सरपंच दलजीत कौर, सहायक विकास अधिकारी कर्मजीत सिंह, सतपाल सिंह, इरफान खान, अजय गुप्ता, परविंदर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी गीता देवी सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं घनाबात राजस्थानी कठपुतली ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर योजनाओं की जानकारी दी। ग्रुप के कलाकार अजीत कुमार और दलीप कुमार के साथ विद्यालय की छात्रा तेजस्विनी सुथार ने भी आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।Tibbi News

About The Author

Related Posts