जोधपुर : दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प, इंटरनेट सेवाएं बंद
Published On
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में देर रात साढ़े 11 बजे दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। बताया जा रहा है कि हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो एक समुदाय के लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात की गंभीरता को देखते हुए इलाके में देर रात से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गर्इं। घटना के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही प्रशासन को भी हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।