Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

महेंद्र कुमार इन्सां बने श्रीगंगानगर के 29वें शरीरदानी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

(Body Donate)

श्रीगंगानगर, सच कहूँ न्यूज। शहर के सेतिया फार्म गली नंबर 12 श्रीगंगानगर निवासी महेंद्र कुमार इन्सां पुत्र विशन दास फुटेला का जीवन मरने के पश्चात भी सार्थक हो गया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों के अनुसार सचखंडवासी महेंद्र कुमार इन्सां ने जीते जी प्रण लिया था कि उनके मरणोपरांत उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्य के लिए दान किया जाए। (Body Donate) शुक्रवार को उनके मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनकी पार्थिव देह एसबी एलडी आयुर्वेदा विश्व भारती गांधी विद्या मंदिर सरदारशहर, डिस्ट्रिक्ट चूरु को मेडिकल रिसर्च हेतु दान कर दी।

शहर का यह 29वां शरीरदान था। इस अवसर पर महेंद्र कुमार इन्सां अमर रहे के नारों से आकाश को गुंजयमान हो गया। इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार, सचखंडवासी के परिजन व बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts