मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय, जयपुर के देहलाला में बनेगी नवीन पुलिस चौकी

Published On

संचालन के लिए 7 पदों का होगा सृजन | CM Ashok Gehlot

जयपुर। जयपुर जिले की कोटखावदा पंचायत समिति के देहलाला गांव में पुलिस चौकी खोली जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके संचालन के लिए 7 नवीन पदों का सृजन भी होगा। नवीन पदों में पुलिस उप निरीक्षक का 1 एवं कानिस्टेबल के 6 पद शामिल हैं। गहलोत के इस निर्णय से क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और आमजन को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:– पेपरलीक के खिलाफ कानून में सजा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए लाया जायेगा बिल: गहलोत

About The Author

Related Posts