सीकर जिले में अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Published On
सीकर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के सीकर जिले के लोसल क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 430 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नाकेबंदी के दौरान कार की तलाशी में हुडील के देवाराम से अफीम बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया गया। इस दौरान कार में सवार एक अन्य आरोपी मनीष फरार हो गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।