Rain News : बारिश का कहर! मंडरा रहा मकानों के गिरने का खतरा

Published On

Rajasthan Weather Update : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज/हरदीप सिंह)। दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मक्कासर निवासी मजदूर वर्ग के सन्तराम, सरजीत, करतार व महावीर के मकान में पानी घुस गया। इससे मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। मकान धंस गए। इन ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करवाया था। लेकिन कुदरत की मार से मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। Rain News

खुले में सोने की मजबूरी | Rain News

सूचना मिलने पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान की रिपोर्ट ली। शनिवार को ग्राम पंचायत सरपंच बलदेव सिंह ने उक्त परिवारों के घर पहुंचकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। पीडि़त ग्रामीणों ने बताया कि उनका पूरा मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। कमरों में लगा फर्श धंस गया। मकान में रखा घरेलू सामान भी खराब हो गया। मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। Rajasthan Weather

रात्रि को सिर ढकने के लिए छत नहीं बची है। खुले आसमान में सोने को मजबूर हैं। घरेलू सामान भी खुले में पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई। सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी जोहड़ में की गई है लेकिन भारी बारिश होने के कारण खाली जगह पर एकत्रित पानी पीछे से मकान में प्रवेश कर गया। इससे मकानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि आर्थिक रूप से कमजोर, भूमिहीन व खेतीहर मजदूरों को सहायता उपलब्ध करवाई जाए। Rain News

Holiday: आज बैंक अवकाश है? जानें पूरी डिटेल्स

About The Author

Related Posts