भू-अभिलेख विभाग के दो पटवारियों के त्यागपत्र स्वीकार

Published On

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कोटा के जिला कलक्टर ओ पी बुनकर ने भू-अभिलेख विभाग के दो पटवारी मनीष शर्मा एवं प्रतीक गुप्ता का पटवारी पद से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया।

क्या है मामला

बुनकर ने बताया कि भू-अभिलेख विभाग के पटवारी मनीष शर्मा ने एसएससी सीजीएल 2020 के द्वारा डिपार्टमेंट आॅफ पोस्ट में जूनियर अकाउटेन्ट के पद पर चयन होने कारण प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पटवारी पद से त्याग पत्र स्वीकार करने के लिए आवेदन किया था। शपथ पत्र के आधार पर 4 जनवरी मध्यान्ह पूर्व से पटवारी पद से त्याग पत्र स्वीकार कर लिया गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि इसी प्रकार पटवारी प्रतीक गुप्ता ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पटवारी पद से त्याग पत्र स्वीकार करने के लिए आवेदन किया था। शपथ पत्र के आधार पर 16 नवम्बर 2022 मध्यान्ह पूर्व से पटवारी पद से त्याग पत्र स्वीकार लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts