विश्व स्काउट-गाइड दिवस पर 22 फरवरी को होगा कार्यक्रम

Published On

World Scout-Guide Day: हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ, हनुमानगढ़ टाउन की बैठक टाउन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) में प्रभारी सहायक कमिश्नर सुरेन्द्र गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 फरवरी को विश्व स्काउट-गाइड दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। Hanumangarh News

ट्रेनिंग काउंसलर भूपेन्द्र कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व स्काउट-गाइड दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11.30 बजे चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। इस अवसर पर स्काउट-गाइड आंदोलन से जुड़े सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में कार्यरत नागरिकों के साथ-साथ स्काउट-गाइड बच्चे भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से स्काउट-गाइड आंदोलन के उद्देश्यों, सेवा भावना एवं सामाजिक योगदान को रेखांकित किया जाएगा। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts