Jodhpur Road Accident: हाईवे पर फेंसिंग का काम कर रहे तीन कर्मचारियों को ट्रक ने कुचला

Published On

Jodhpur Road Accident: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। जोधपुर में हाईवे पर फेंसिंग का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक बोलेरो को भी टक्कर मारी। इसके बाद हाईवे की फेंसिंग से टकरा कर रुक गया। राजीव गांधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया । पुलिस के अनुसार जोधपुर के राजीव गांधी थाना क्षेत्र के तिलवाड़िया फांटा के पास कंस्ट्रक्शन कंपनी के 2 मजदूर और 1 सुपरवाइजर फेंसिंग का काम कर रहे थे। Jodhpur News

रविवार दोपहर 12:30 बजे के करीब एक बेकाबू ट्रक ने रोड पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो के पास ही खड़े तीनों को कुचलता हुआ आगे किनारे लगी फेंसिंग से टकरा कर रुक गया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे को हॉस्पिटल ले जाते वक्त मौत हो गई। तीनों जोधपुर रिंग रोड पर फेंसिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी के एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। Jodhpur News

MS Dhoni retirement: हार से हताश एमएस धोनी जल्द लेंगे संन्यास?

About The Author

Related Posts