Punjab
UIT Sri Ganganagar Update: यूआईटी ने 19 वर्ष बाद ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन का कब्जा लिया
तारबंदी करवाना शुरू, अब नए केंद्रीय बस अड्डा सहित ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए सरकार से बजट की मांग
UIT Sri Ganganagar Update: श्रीगंगानगर। नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने आज 19 वर्ष के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आज शहर के नए केंद्रीय बस अड्डे की दिशा में ठोस कदम उठाया। यूआईटी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज सुबह प्रस्तावित ट्रांसपोर्टनगर वाली भूमि पर पहुंचकर विधिवत रूप से उसका कब्जा ले लिया और तारबंदी का कार्य शुरू कर दिया। Sri Ganganagar News
यह भूमि सूरतगढ़ रोड पर किसान चौक से पदमपुर बाईपास तक स्थित है, जहां लगभग 68 बीघा 1 बिस्वा जमीन 2007 में ट्रांसपोर्टनगर विकसित करने के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसी भूमि के करीब 25 बीघा में नए केंद्रीय बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव है, जिसका लेआउट नक्शा यूआईटी द्वारा कई वर्ष पहले ही अप्रूव करवा लिया गया था। आज की यह कार्यवाही ट्रांसपोर्टनगर बनाओ संघर्ष समिति के लगातार आंदोलन का सुखद परिणाम है।
समिति के संयोजक रामफल बिश्नोई ने बताया कि आज सुबह यूआईटी टीम प्रस्तावित जगह पर पहुंची। उन्होंने चक 7 ई छोटी के मुरब्बा नंबर 34 व 35 तथा 5 ई छोटी के मुरब्बा नंबर 32 वाली कुल 68 बीघा 1 बिस्वा भूमि का औपचारिक कब्जा लिया और तुरंत तारबंदी शुरू करवा दी। यह भूमि 2007 से ही नगर विकास न्यास के नाम दर्ज ट्रांसपोर्ट नगर वाणिज्यिक योजना में एक्वायर की गई थी।विगत 10 अक्टूबर 2025 को नगर नियोजक से मुख्य बस स्टैंड (633661.87 वर्गफिट), बस डिपो (254718.75 वर्गफिट) और ट्रांसपोर्टनगर (977212.50 वर्गफिट) का पूरा लेआउट नक्शा तैयार कर लिया गया था। Sri Ganganagar News
राष्ट्रीय राजमार्ग 62 और सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास रोड के कॉर्नर पर चारों तरफ से खुली यह बेहद कीमती भूमि मुख्य बस स्टैंड, बस डिपो और अन्य कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। रामफल बिश्नोई ने कहा कि संघर्ष समिति को आशंका थी कि कुछ प्रभावशाली भू-माफिया और कॉलोनाइजर्स इस भूमि को डी-एक्वायर करवा कर अपना कब्जा करने की साजिश रच रहे थे, लेकिन समिति के गत मार्च महीने से शुरू किए गए धरना-प्रदर्शन और रोष मार्च के कारण उनकी साजिश नाकाम हो गई। आज यूआईटी द्वारा कब्जा लेने और तारबंदी शुरू करने से यह खतरा पूरी तरह टल गया है। Sri Ganganagar News