संगरिया के सेवादारों ने मांगी मानसिक रूप से विक्षिप्त इस युवक के बारे में जानकारी

Published On

डेरा सच्चा सौदा की मुहिम के तहत संगरिया के मानवता भलाई केंद्र में युवक को मिला सहारा

Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा की ‘इन्सानियत’ मुहिम के तहत संगरिया के सेवादारों ने एक बार फिर परोपकार का उदाहरण पेश किया है। सादुलशहर रोड पर दयनीय हालत में मिले करीब 40 वर्षीय एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने न केवल सहारा दिया, बल्कि अब उसके परिजनों की तलाश में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, गांव बोलावाली निवासी सेवादार अमोलक इन्सां को सादुलशहर रोड पर एक व्यक्ति बदहाल स्थिति में घूमता मिला। Sangaria News

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां को दी। मौके पर पहुँचे सेवादारों ने देखा कि युवक भूख और प्यास से व्याकुल था। सेवादारों ने तुरंत उसे चाय-पानी पिलाया और पुलिस प्रशासन को सूचित करने के बाद उसे संगरिया स्थित मानवता भलाई केंद्र लेकर आए। यहाँ उसे नहलाकर साफ कपड़े पहनाए और उपचार करवाया गया। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर युवक ने अपना नाम नंदू बताया है। फिलहाल युवक नंदू को मानवता भलाई केंद्र संगरिया में देखभाल के लिए रखा गया है, जहाँ सेवादार उसको दवाई-पानी देकर स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर व नंबर जारी कर शुरू की परिजनों की तलाश | Sangaria News

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य सोशल मीडिया और पुलिस के सहयोग से उसके परिवार का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सेवा कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, सुरेंद्र जग्गा इन्सां, अमरनाथ पेंटर, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां और अमोलक इन्सां मुख्य रूप से जुटे हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा संगरिया के सेवादारों ने हेल्पलाईन नंबर जारी कर आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी को भी युवक (नंदू) के परिजनों के बारे में कोई जानकारी मिले, 94135-14414, 94137-14295, 80056-30276 पर जानकारी जरूर दें। Sangaria News

About The Author

Related Posts