Rajasthan Weather Today: मार्च में लौटी सर्दी, बारिश के बाद छाया कोहरा

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले सहित पूरे राजस्थान का मौसम पूरी तरह बदल गया है। पिछले करीब एक सप्ताह से बूंदाबांदी, हल्की बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जिले के अधिकांश इलाकों में दिनभर हल्की बारिश हुई, जिसके बाद शुक्रवार सुबह कोहरा छा गया। मार्च माह के अंतिम दिनों में मौसम ने जनवरी-फरवरी जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। ठंड के दोबारा असर से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने से धूप बेअसर रही। Rajasthan Weather Today

फसलों पर संकट, सरसों और गेहूं को नुकसान की आशंका

मौसम में यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखा जा रहा है। हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। विशेष रूप से कटाई के बाद खेतों में रखी सरसों की फसल खराब होने का खतरा है, वहीं कई स्थानों पर तेज हवाओं से गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नोखा में सर्वाधिक 25 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश के चलते अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21 और 22 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा आगामी 4-5 दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो आने वाले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, हालांकि यह सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे ही बना रहेगा।

जिले में 51 एमएम बारिश दर्ज | Rajasthan Weather Today

जिले में गुरुवार को कुल 51 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला कलक्टर कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हनुमानगढ़ में 4 एमएम, डबलीराठान में 2 एमएम, नौरंगदेसर में 1 एमएम, पीलीबंगा में 2 एमएम, गोलूवाला में 2 एमएम, ढाबां में 5 एमएम, टिब्बी में 7 एमएम, तलवाड़ा झील में 12 एमएम, रावतसर में 5 एमएम, पल्लू में 6 एमएम, नोहर में 2 एमएम, खुइयां में 1 एमएम व छानीबड़ी में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। Rajasthan Weather Today

About The Author

Related Posts