चिंताजनक: जयपुर के दूदू में एक कुंए में मिले पांच शव

Published On

इनमें तीन महिलाएं के साथ दो बच्चे शामिल

जयपुर (सच कहूँ न्यूज) राजस्थान में जयपुर जिले के दूदू में एक कुंए में शनिवार सुबह तीन महिलाओं सहित पांच शव (Dead Bodies) मिले। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नरैना रोड पर एक खेत में स्थित कुएं से ए शव बरामद किए गए। इनमें तीन महिलाएं के साथ दो बच्चे शामिल हैं। ए तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं जो दूदू कस्बे की रहने वाली थी।

ए महिलाएं गत 25 मई को घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद इनकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया और सुबह इनके शव (Dead Bodies) कुंए में होने की सूचना मिली। मृतकों की पहचान काली देवी (27), ममता मीणा (23), कमलेश मीणा (20) एवं चार साल के हर्षित और एक बीस दिन के बच्चे के रूप में की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts