उधार के पैसों को लेकर युवक को बंधक बनाकर मारपीट, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Beaten: हनुमानगढ़। भादरा क्षेत्र के गांव डाबड़ी में उधार के पैसों के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट, बंधक बनाने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर भिरानी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार परिवादी कृष्ण कुमार (34) पुत्र दलवीर सिंह जाट निवासी डाबड़ी ने इस्तगासा पेश कर बताया कि गांव के ही राकेश खां और उसके पिता महेन्द्र खां से उसके पारिवारिक संबंध थे। इसी विश्वास के चलते वर्ष 2023 से 2025 के बीच आरोपियों ने उससे कुल 5.74 लाख रुपए उधार लिए, जिसमें कुछ राशि बैंक खाते के माध्यम से और शेष नकद दी गई। Hanumangarh News

भारतीय न्याय संहिता तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज

परिवादी के अनुसार दिसंबर 2025 में रुपए वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। 10 जनवरी 2026 को आरोपी पक्ष की महिला जावेदा ने फोन कर शाम को हिसाब करने के लिए घर बुलाया। रात करीब 8.30 बजे कृष्ण कुमार उनके घर पहुंचा, जहां आरोप है कि आरोपियों ने दरवाजा बंद कर उसे कमरे में ले जाकर पकड़ लिया और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में कर दिया, मोबाइल छीन लिया और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना ली। साथ ही खाली कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए और धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।

परिवादी ने बताया कि वह किसी तरह दीवार फांदकर मौके से भागा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। अगले दिन भिरानी पुलिस थाना में रिपोर्ट दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया, जिससे उसे गांव छोड़ना पड़ा। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच थाना प्रभारी लखवीर सिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

About The Author

Ad Ad

Related Posts