युवती की हत्या कर फंदे से झूला युवक

Published On

लड़के को जिला अस्पताल में करवाया भर्ती

दौसा (सच कहूँ न्यूज)। गणेश नगर में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी तथा खुद भी फंदे से झूलकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर परिजनों के पहुंचने से वह जान देने में सफल नहीं हो सका। पुलिस अब मामले की जांच कर हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि टोड़ाभीम के कमालपुरा गांव निवासी एक लड़का द्वितीय वर्ष पोलोटेक्निक का छात्र है तथा दौसा में किराए पर कमरा लेकर रहता है।

वह सोमवार को दसवीं में पढ़ने वाली मोहनपुरा निवासी युवती को घर से भगाकर दौसा ले आया। यहां रात को उसने युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी तथा खुद भी फंदे से झूलकर जान देने का प्रयास कर रहा था। इतने में ही लड़की का मामा उसे ढूंढते हुए पहुंच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा लड़के को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा शव को मोर्चरी में रखवाया गया। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि प्रेम का राज खुलने के डर से युवक ने युवती की हत्या कर खुद भी जान देने का प्रयास किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts