35 ग्राम अफीम बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने 35 ग्राम अफीम बरामद कर पंजाब राज्य निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मंगलवार रात्रि को मुकदमा दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी विष्णु खत्री के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मंगलवार देर शाम को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को पकडक़र पूछताछ की तो उसके पास 35 ग्राम अफीम मिली। Hanumangarh News

पुलिस ने अफीम बरामद कर मौके से जगविन्द्र सिंह उर्फ जग्गा (34) पुत्र सुखवन्त सिंह जटसिख निवासी गांव राणीवाला, तहसील मलोट, पीएस कबरवाला जिला श्रीमुक्तसर साहिब, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई तेजवंत सिंह को सौंपी गई। सदर पुलिस ने आरोपी जगविन्द्र सिंह उर्फ जग्गा को बुधवार को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड मंजूर कराया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर पुलिस अफीम की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी जुटा रही है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– टिकट मिली तो होगा आखिरी चुनाव : विनोद कुमार

About The Author

Related Posts