तहसीलदार ने वितरित किये डीबीटी व कैशलेस चिकित्सा कार्ड

किशोरपुर स्कूल में शिक्षा और कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उच्च प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर में शासन के निर्देशानुसार संचालित 'स्कूल चलो अभियान' के द्वितीय चरण के तहत एक जागरूकता और लाभवितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को डीबीटी(डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लाभार्थियों को डीबीटी कार्ड तथा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए गए। बुधवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा और भाजपा कंडेला मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नेत्रपाल चौहान और ने संयुक्त रूप से किया।

अतिथियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को डीबीटी कार्ड प्रदान किए, जबकि शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड दिए गए। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर गुलाब सिंह ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय चौहान, संजय देशवाल, सुभाष चंद्र, वासिल अली, विवेक मलिक, सूरज प्रताप, अमित कुमार, नाजिम अली, पंकज कुमार, दीपांशु, प्रवीण डांगी, पारुल त्यागी, सुलक्षणा, अलका, संजीदा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts