शहर में बेहतर सुविधाएं और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना  सर्वोच्च प्राथमिकता: संजीव शर्मा 

शहर विधानसभा में जाम की समस्या पर विधायक संजीव शर्मा ने की समीक्षा बैठक, यातायात सुधार के दिए निर्देश

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)।  Ghaziabad News: हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद की  शहर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या और यातायात अव्यवस्थाओं के समाधान को लेकर शहर विधायक संजीव शर्मा ने पुलिस उपायुक्त यातायात एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सिद्धार्थ विहार स्थित अपने आवास पर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगने वाले जाम और यातायात प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक संजीव शर्मा ने अधिकारियों को शहर विधानसभा के प्रमुख मार्गों पर आमजन को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

विशेष रूप से क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए उन्होंने सड़कों पर अवैध रूप से लगने वाली फलों की ठेलियों और अन्य अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई जा सके। बैठक में अधिकारियों को प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर नियमित निगरानी बढ़ाने, यातायात संचालन को प्रभावी बनाने तथा जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। विधायक ने कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया।

Ghaziabad News

About The Author

Related Posts