दिल्ली में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने पर 5 मरे

Published On

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओखला इलाके में रात एक चाय स्टाल में गैस सिलेंडर में विस्फोट से पाँच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 21.56 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पाँच दमकलें मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें ईएसआई और सफदरजंग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से पाँच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts