बंधक बनाने के प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

Published On

दो माह पूर्व कस्बा निवासी एक युवक व उसके साथी को ढोल बजाने का लालच देकर कुछ लोगों ने बनाया था बंधक

  • प्रकरण में शामिल दो महिला आरोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है पुलिस

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: दो माह पूर्व ढोल बजाने के कार्य का लालच देकर बंधक बनाने, मारपीट व जबरन वसूली करने के प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पीड़ित से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। Kairana

कस्बे के मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि बस्ती निवासी आतिश ने विगत 25 जनवरी को कोतवाली पर तहरीर देकर कुछ लोगो पर उसे व उसके साथी आशु को ढोल बजाने के कार्य का लालच देकर बंधक बनाने, विरोध करने पर मारपीट करके घायल करने व जबरन वसूली करने के आरोप लगाए थे। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई थी, जिसमें युवक द्वारा लगाए गए आरोप सत्य पाए गए थे। पुलिस ने मामले में शामिल महिला आरोपी जुल्लो व आसमा तथा तनवीर व कासिम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने मामले में शामिल एक और आरोपी खुर्शीद निवासी मोहल्ला पीरजादगान कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पीड़ित युवक से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। Kairana

यह भी पढ़ें:– एटीएम में कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से 95 हजार निकालने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts