आतंकवाद समर्थक भित्तिचित्र मामले में एक और गिरफ्तार
Published On
मेंगलुरु। कर्नाटक के मेंगलुरु में हाल ही में दो स्थानों पर दीवारों पर आतंकवाद समर्थक भित्तिचित्र के संबंध में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दीवारों पर आतंकवाद समर्थक भित्तिचित्र बनाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कर्नाटक में शिवमोगा जिले के तीर्थाहल्ली निवासी सआदत (50) के रूप में की गयी है। वह शारिक का रिश्तेदार है जो पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपड़ा व्यापारी सआदत ने शारिक को आश्रय और वित्तीय सहायता प्रदान की। अब तक पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।