खोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन चोर गिरफ्तार; आठ चोरी के दोपहिया वाहन बरामद 

दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें बेचकर अपने शौक और खर्च पूरे करते थे

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: थाना खोड़ा पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 08 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में 6 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था।

अपर पुलिस उपायुक्त (एसीपी) इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी खोड़ा नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नहर की पटरी, धीबी चौक के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर इंदिरापुरम अंडरपास के पास खाली मैदान में झाड़ियों में छिपाकर रखे गए पांच अन्य चोरी के मोटरसाइकिल तथा दो स्कूटी भी बरामद की गईं।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद वाहनों में से दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी गाजीपुर (दिल्ली), एक मोटरसाइकिल खोड़ा (गाजियाबाद), एक मोटरसाइकिल सेक्टर-24 नोएडा (गौतमबुद्धनगर) तथा एक स्कूटी कौशांबी से चोरी की गई थी।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं 303(2), 317(2), 317(5) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें बेचकर अपने शौक और खर्च पूरे करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले से चोरी किए गए वाहनों को छिपाकर रखते थे और नए वाहन चोरी करने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान  शिवम, पुत्र स्व. राजकुमार, निवासी ए-91/13 हरिजन बस्ती, कोंडली, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली (मूल निवासी: ग्राम बहादुरपुर नयाय, दरौगखाबाद, उत्तर प्रदेश) और आकाश उर्फ उत्कर्ष, पुत्र यदुनाथ सिंह, निवासी गली नं. 1, राजवीर कॉलोनी, शर्मा डेयरी के पास, थाना गाजीपुर, दिल्ली (मूल निवासी: ग्राम जोहरपुर, थाना तिंदवारी, जनपद बांदा, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। 

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

एसीपी  के अनुसार, आरोपी शिवम के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी और लूट के 11 मामले दर्ज हैं, जबकि आकाश के खिलाफ थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली में 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की तलाश में जांच जारी है।

Ghaziabad News (3)

About The Author

Ad Ad

Related Posts