शिक्षा और रोजगार
Shahjahanpur Police: शाहजहांपुर पुलिस ने 201 खोए मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए
शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 40 लाख रुपए के 201 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद
लखनऊ, एजेंसी। Lucknow News: उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने एक अहम अभियान के तहत अलग-अलग कंपनियों के 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो जिले के विभिन्न कस्बों के लोगों से खो गए थे या फिर चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने बरामद फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है।
शाहजहांपुर पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि लगभग 40 लाख रुपए कीमत के 201 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इससे उनके असली मालिकों को काफी राहत मिली है और वे काफी खुश हैं।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को शाहजहांपुर पुलिस ने सर्विलांस और साइबर टीम के साथ मिलकर 201 मोबाइल फोन बरामद करने के साथ उनके मालिकों को वापस दिए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपए है।
बरामद मोबाइल फोन जनपद के विभिन्न कस्बों के लोगों के हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन में कुछ ऐसे हैं, जो 2025 या उससे पहले गुम हुए थे, जिन्हें पुलिस अब ढूंढकर उनके असली मालिकों को वापस कर रही है।
इससे पहले, 19 अक्टूबर 2026 को गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के खोए हुए 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई।
लंबे समय से अपने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे लोगों को जब उनके फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
Comments