भाजपाइयों ने विधानसभा चौपाल में बताई बजट की खूबियां

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई के द्वारा ब्लॉक परिसर में विधानसभा चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान केंद्रीय बजट-2026 की खूबियां बताई गई।

बुधवार को भारतीय जनता के स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित विकास खण्ड कार्यालय के प्रांगण में केंद्रीय बजट-2026 के संदर्भ में विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा हाल ही पारित किए गए वित्तीय वर्ष-2026 की खूबियों का बखान किया। Kairana News

साथ ही, केन्द्रीय बजट को सभी वर्ग के लोगो के लिए कल्याणकारी बताया। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य भाजपा नेताओं ने भी बजट की प्रशंसा करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही। इस अवसर पर अनिल चौहान, रूबी चौधरी, अतुल मित्तल, नेत्रपाल चौहान एडवोकेट, सुरेंद्र सैनी, भूपेंद्र शर्मा, आलोक चौहान एडवोकेट, दीपक चंद्र, रोहताश सैनी, डॉक्टर श्रीपाल कश्यप, शक्ति सिंघल, राधेश्याम कश्यप, सतीश कश्यप, कुलदीप सिंघल, सोनू बालान, डॉक्टर ऋषिपाल, तेलूराम कश्यप आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– भारत-अमेरिका व्यापार समझौता:“किसानों के हितों से समझौता”और खेती के लिए जहर: राकेश टिकैत

About The Author

Related Posts