नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़ मामला दर्ज

Published On

छात्रा की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज | Bulandshahr News

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Aurangabad News: डी एन कॉलेज की नर्सिंग छात्रा से गांव जाते समय एक युवक ने छेड़छाड़ की विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दुस्साहस भरी घटना के बाद से पीड़ित छात्रा ने विद्यालय जाना भी बंद कर दिया। Bulandshahr News

गुरुवार को पीड़िता ने थाने पहुंँचकर पुलिस को ग्राम बकौरा थाना औरंगाबाद निवासी विनीत पुत्र रौदास को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद से जांच पड़ताल जारी है आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लिए जाने से इंकार किया है। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– जुलाना कस्बे के 7 बूथों पर युवा संगठन ने लगाई मीठे पानी की छबील

About The Author

Related Posts