स्याना में एस डीएम के समक्ष लगा शिकायतों का अंबार

Published On

65 शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराई अपनी शिकायतें | Bulandshahr News

  •  मौके पर पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण | Bulandshahr News

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: स्याना तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस लगा। एसडीएम गजेन्द्र सिंह व सीओ दिलीप सिंह ने फरियादियों की जनसमस्याओं को सुना। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन संबंधित विवाद छाए रहे। लोगों ने जमीन से संबंधित मामलों में की जा रही लापरवाही के लिए उप जिलाधिकारी व सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– UP Expressways: यूपी के इन शहरों की लगी लॉटरी, बनेंगे नए एक्सप्रेसवे हाईवे, भूमि खरीदनें का कार्य इस दिन से होगा शुरू, देखें पूरी लिस्ट

एसडीएम ने तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को निर्देशित कर मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य शिकायत के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भेज दी गई। एसडीएम ने भूमि संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने राजस्व निरीक्षक और लेखपालों से उनके राजस्व ग्रामों में भूमि पैमाई संबंधित विवादों की जानकारी लेते हुए पैमाइश के लिए स्थाई बिंदु से पैमाइश कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ दिलीप सिंह तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार बालेश्वर सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर, सीएचसी प्रभारी डा. अमित कुमार एसडीओ विडियो सहेंद्र कुमार सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– Viral Video: ‘‘ये पागल है क्या? खतरनाक कोबरा के साथ खेल रहा है, उससे बातें कर रहा है!’’

About The Author

Related Posts