किसान आंदोलन में पहुंचे बॉक्सर विजेंद्र सिंह, बोले-कानून वापिस नहीं तो लौटा दूंगा खेल रत्न अवॉर्ड

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। आज सिंधु बॉर्डर पर किसानों के बीच बॉक्सर विजेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। किसानों के बीच बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा -कि अगर सरकार काले कानूनों को वापिस नहीं लेती तो वह राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड वापिस कर देंगे। उधर किसानों के 8 दिसम्बर के भारत बंद को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टी ने भारत बंद का समर्थन किया है।

भारत बंद का समर्थन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि नये कृषि कानूनों के विरोध में आठ दिसंबर को किसान संगठनों की ओर से आहूत भारत बंद का पार्टी समर्थन करेगी और उसके कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए काम करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसानों के भारत बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता देश भर में तहसील तहसील स्तर पर काम कर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए किसानों के साथ खड़े रहेंगे । उन्होंने कहा की कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ सभी प्रदेशों के मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों तथा तहसील मुख्यालयों पर किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे और भारत बंद को सफल बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts