आठ लाख से कम हुए कोरोना के सक्रिय मामले

Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे से सक्रिय मामलों में एक पखवाड़े से गिरावट का सिलसिला जारी है और इनकी संख्या आठ लाख से नीचे आ अयी है। करीब एक माह पहले सक्रिय मामले 10 लाख से उपर थे। उसके बाद से इनमें गिरावट का दौर जारी है और अब कुल संक्रमण के मामलों में की तुलना में सक्रिय मामले 10़ 70 प्रतिशत रह गये हैं। वहीं कोरोना को मात देने वालों की दर 88 प्रतिशत के पास पहुंच गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 70,806 कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 65.24 लाख मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं तथा नये मामलों में कमी आने से सक्रिय मामले सक्रिय मामले 9441 घटकर 7.95 लाख हो गये।

इसी अवधि में 62,212 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद इनका आंकड़ा 74.32 लाख हो गया जबकि 837 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1.13 लाख हो गयी है। देश में मृत्यु दर अभी 1.52 फीसदी रह गयी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2744 कम होकर 1.90 लाख रह गये हैं जबकि 306 की मौत होने से मृतकों की संख्या 41,502 हो गयी है। इस दौरान 13,885 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13.44 लाख हो गयी। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1111 की कमी से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1.12 लाख हो गई हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 10,356 पर पहुंच गया है तथा अब तक 6.28 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts