नवनियुक्त एसडीएम से की शिष्टाचार भेंट, सहयोग की अपेक्षा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विजय लक्ष्मी कल्याण समिति कैराना की पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसडीएम का बुके भेंट करके स्वागत किया। उन्होंने समिति के कार्यों में प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा की है।

विजय लक्ष्मी कल्याण समिति कैराना की पदाधिकारी विगत दिवस संगठन की अध्यक्षा मनीषा सैनी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंची। जहां पर उन्होंने कैराना एसडीएम बनाए गए शिवाजी यादव से शिष्टाचार भेंट की। समिति की पदाधिकारियों ने एसडीएम को बुके भेंट करके उनका अभिनंदन किया। साथ ही, कैराना तहसील के एसडीएम बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान समिति की सचिव रश्मि सैनी ने एसडीएम को अवगत कराया कि विजय लक्ष्मी कल्याण समिति महिला सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य कर रही है, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाए जाने हेतु सिलाई, कढ़ाई, योगा, मेहंदी आदि कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। Kairana News

उन्होंने बताया कि समिति के सुगमतापूर्वक संचालन हेतु उनके पास कोई स्थाई कार्यालय नही है, जिसके सम्बन्ध में पूर्व में भी प्रार्थना-पत्र दिया गया था। रश्मि सैनी ने कार्यालय बनाए जाने हेतु नगर अथवा कस्बे के नजदीक ग्रामीण क्षेत्र में भूमि आवंटित किया जाने का अनुरोध किया, जिस पर एसडीएम ने उन्हें यथासभंव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्षा सना खान तथा एडवोकेट रंजीता सैनी, जुबैरिया आदि मौजूद रही। Kairana News

यह भी पढ़ें:– नगर की जनगणना हेतु प्रशिक्षण शुरू, एसडीएम ने किया शुभारंभ

About The Author

Related Posts