Delhi Assembly Election 2025: आप के 11 उम्मीदवार घोषित

Published On

AAP Candidates Declared: नई दिल्ली (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (आप) (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वीरवार को 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। Delhi Assembly Election 2025

पहली सूची में उम्मीदवारों में छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह नेताजी, सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, मटियाला से सुमेश शौकीन शामिल हैं। आप ने पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है जबकि 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर कुछ दिनों पहले ही भाजपा से आप में शामिल हुए हैं। Delhi Assembly Election 2025

Hazaribagh Bus Accident: बस पलटी, 6 की मौत

About The Author

Related Posts