दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में बवाल, शख्स ने मारा थप्पड़

Published On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारा गया है। बताया जा रहा था कि(delhis-cm-arvind-kejriwal) केजरीवाल रोड शो कर रहे थे, इसी दौरान एक शख्स आया उसने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने वाले शख्स को समर्थकों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

बता दें, शनिवार को अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा सीट के करमपुरा इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। रोड शो के दौरान अचानक लाल टी शर्ट पहना शख्स गाड़ी पर चढ़ गया और उसने केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया। इससे पहले की समर्थक कुछ समझ पाते कि थप्पड़ मारने वाला शख्स भागने लगा। समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts