नोएडा दादरी घोटाले के वांछित आरोपी दम्पति लुधियान पंजाब से गिरफ्तार

Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नोएडा के दादारी इलाके में जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर लगभग 4200 करोड रूपये का घोटाले में वंछित इनामी फरार दम्पति को लुधियाना (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के दादरी थाने पर 4200 करोड़ के घोटाले के 56 मामलों में आरोपी दम्पति पंजाब के जालंधर निवासी रवीन्द्र और रेखा राय को कल शाम लुधियान के उत्तम बिहार काॅलोनी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को ट्राजिट रिमांड पर नोएडा लाया जा रहा है।

यह भी पढ़े – भारत अपने रिकॉर्ड न्यूनतम स्कोर 36 रन पर ढेर

उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) के महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) द्वारा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर पर पिछले वर्ष दर्ज धारा 420/409/467/468/471/201 भादवि की विवेचना मेरठ इकाई द्वारा की जा रही हैं। इस मामले में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसटीएफ की कई टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया गया था, जिसके क्रम में मेरठ एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन के लिए टीमें गठित की गई। इसी क्रम अभिसूचना संकलन के दौरान कल सूत्रों से जानकारी मिली थी कि 4200 करोड़ के घोटाले के मुख्य आरोपी रवीन्द्र और उसकी पत्नी रेखा राय अपने उत्तम बिहार कालोनी, लुधियाना स्थित घर पर मौजूद हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts