शिक्षा और रोजगार
…और जब डीएम गाजियाबाद ने लिया कांवड़ियों से व्यवस्थाओं का फीडबैक
डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने मेरठ तिराहे पर बने इंटीग्रेटिड कंट्रोल रूम का निरीक्षण, सिविल डिफेंस के वालंटियर्स को दी शाबासी | Ghaziabad News
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने जहां दिन में कई कांवड़ सेवा शिविरों पर जाकर उनकी व्यवस्थाओं को परखा। लगातार कांवड़ मार्ग का जायजा लेने के बाद देर शाम मेरठ रोड तिराहे पर बने सिविल डिफेंस और प्रशासन के जरिए बनाए गए संयुक्त इंट्रीग्रेटिड कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। और सिविल डिफेंस और प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिनरात अपना योगदान दे रहे वालंटियर्स का उन्होंने उत्साहवर्धन किया। Ghaziabad News
श्री सिंह ने कहा कि जो कार्य सिविल डिफेंस के जरिए किया जा रहा कार्य बेहद सराहनीय है। बारिश के दौरान भी सिविल डिफेंस के वालंटियर्स पूरी लग्न से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। न तेज धूप और ना बारिश, उनके उनके कर्तव्यों से डिगा नहीं प्र सकीय है। न क वे उमस भरे वातावरण में बेबस दिखाई देते हैं। सिविल डिफेंस के वालंटियर्स दिनरात व्यवस्था को संभालने में लगे हैं। सिविल डिफेंस के वालंटियर्स जहां राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर शिव भक्तों को बिना किसी अवरोध के उन्हें यात्रा कराने में सुगम वातावरण बनाए हुए हैं वहीं मेरठ तिराहे पर की गई व्यवस्था ने तो उनका दिल जीत लिया है। Ghaziabad News
डीएम इन्द्र विकम सिंह ने सिविल डिफेंस के सभी वालंटियर्स को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। और जो शिव भक्त कांवड़ लेकर आ रहे थे, उनसे वार्तालाप कर व्यवस्थाओं का फीड बेक भी लिया। उन्होंने शिव भक्तों से पूछा कि गाजियाबाद की सीमा के भीतर किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं हुई। तो कांवड़ियों ने गाजियाबाद की व्यवस्था अच्छी बताई। Ghaziabad News
यह भी पढ़ें:– सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के हजारों करोड़ रुपये जारी करने की मांग