स्याना क्षेत्र से सराय चौकी से अम्बकेश्वर महादेव मन्दिर की और जाने वाले कांवड़ मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण

Published On

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हरिद्वार, ब्रजघाट, अनूपशहर, रामघाट से जल लेकर जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा हेतु सम्बंधित विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने पुलिस, प्रशासनिक एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए कराई जा रही तैयारियों का जायजा लिया। स्याना क्षेत्र से सराय चौकी से अम्बकेश्वर महादेव मन्दिर की और जाने वाले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। Bulandshahr News

साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। आहार में अम्बकेश्वर महादेव मन्दिर पर हजारों की संख्या में कांवड़ियों के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। डीएम ने मंन्दिर में स्थलीय निरीक्षण करते हुए जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को नियंत्रण करने के लिए आने जाने वाले मार्गो, लगने वाले भंडारे स्थल, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य कैंप आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्देशित किया गया कि मन्दिर पर जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार से असुविधा न हो इसके लिए सभी व्यवस्था समय से कर ली जाएं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती के साथ ही वॉलेंटियर्स भी लगाए जाएं। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएं। Bulandshahr News

मन्दिर के मुख्य पुजारी से भी वार्ता कर जानकारी लेते हुए कहा कि शिवरात्री के मौके पर सभी श्रद्धालुओं से जल को व्यवस्थित रूप से चढ़वाया जाए। साफ सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के लिए डस्टबिन रखवाए जाएं, सफाई कर्मियों की ड्यूटी, पेयजल, शौचायल की व्यवस्था भी कराई जाए। इस अवसर पर एसपी देहात रोहित मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. प्रशान्त कुमार, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, उप जिलाधिकारी स्याना गजेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी अनूपशहर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

About The Author

Related Posts