ड्रग्स तस्कर 20 करोड़ की हेरोइन सहित गिरफ्तार
Published On
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंद किशोर जोशी के रूप में हुई है। ड्रग्स तस्कर के कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी गई है ।
विदेशों में भी करता था सप्लाई
नंद किशोर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश के मंदसौर से हेरोइन लाकर दिल्ली में होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में उसे सप्लाई किया करता था । कई बार उसने विदेशों में भी ड्रग्स सप्लाई की है । वह ट्रेन, बस और प्राइवेट गाड़ियों के जरिए ड्रग्स लेकर आता था।
सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके रात करीब 11 बजे नंद किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।