मस्कट के साथ में एक आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 12 बोर के अवैध मस्कट व जिंदा कारतूस के साथ में गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सोमवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पर तैनात एसआई सतीश प्रकाश ने चेकिंग के दौरान जंधेड़ी-मंगलपुर मार्ग पर स्थित काठा नदी के पुल के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध मस्कट व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता कुर्बान उर्फ बिल्ला निवासी ग्राम जंधेड़ी बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: बेलगाम हरियाणा रोडवेज बस ने किशोर समेत तीन को कुचला, मौत

About The Author

Related Posts