क्रिकेट मैच अंडर19 में वनस्थली पब्लिक स्कूल के 8 छात्रों जिला स्तर पर हुआ चयन

Published On

स्कूल प्रबंधन ने किया छात्रों को सम्मानित | Baraut News

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। जनता वैदिक कॉलेज (Janta Vedic College) में एसजीएफआई क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा डिस्ट्रिक्ट लेवल पर क्रिकेट का आयोजन किया गया जो की अंडर 19 के बालक वर्ग के लिए था। जिसमें वनस्थली पब्लिक स्कूल बड़ौत ने जनता वैदिक कॉलेज को 19 रन से हराया। मैच के वैभव, आशु, सूरज इत्यादि का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा। खेल में वनस्थली पब्लिक स्कूल बड़ौत के आठ विद्यार्थियो का डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए चयन हुआ साथ ही वे बागपत को अप स्टेट के लिए रिप्रेजेंट करेंगे। इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबन्धन ने अंडर-19 एंड अंडर 17 के क्रिकेट प्रतिभागियों को सम्मानित किया।प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने छात्रों को भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। Baraut News

यह भी पढ़ें:– ऊंचागांव में ग्रामीणों ने युवक के शव के साथ लगाया जाम

About The Author

Related Posts