एटा में बंद मकान में पांच के शव मिले

Published On

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक मकान से पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर श्रंगार नगर कालोनी में एक बंद मकान से दो बच्चों समेत पांच लोगों के शव बरामद किये। पुलिस ने मुख्य द्वार को कटर से काटकर मकान में प्रवेश किया जहां राजेश्वर प्रसाद पचौरी (65) उनकी पुत्रवधू दिव्या, साली बुलबुल और दो छोटे बच्चे मृत अवस्था में मिले। उन्होने बताया कि राजेश्वर और दिव्या के कपड़ों में खून लगा पाया गया है जिससे सभी की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर साक्ष्यों को एकत्र करने में लग गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts