बिहार: डेरा श्रद्धालुओं ने इलाज में की मदद, राशन भी दिया

Published On

मदद मिलने पर परिवार ने पूज्य गुरु जी का कोटि-कोटि किया धन्यवाद

भागलपुर/बिहार(सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए बिहार के ब्लॉक भागलपुर की साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार (humanity) की सहायता कर मानवता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार ब्लॉक जिम्मेवारों को पता चला कि एक बीमार व्यक्ति आर्थिक स्थिति खराब होने के करण अपना इलाज नहीं करवा पा रहा है और मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। ऐसे में डेरा श्रद्धालुओं ने तुरंत उक्त व्यक्ति को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाते हुए परिवार को एक महीने का राशन भी दिया। मदद मिलने पर उक्त परिवार ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया जिनकी पावन शिक्षाओं की बदौलत इस कलयुग में भी डेरा अनुयायी जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ सहायता कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts